फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: उमस ने बढ़ाई परेशानी, आज बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बीते दिनों हुई तेज बारिश के बाद उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। रविवार को सुबह से बादल छाए रहे और दोपहर बाद उमस बढ़ गई। लोग दिनभर पसीना पोंछते नजर आए। वहीं, मौसम विभाग ने सोमवार को सुबह से ही बारिश का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर रात कई जगहों पर तेज बारिश हुई, लेकिन शनिवार को तेज धूप खिलने से उमस भरी गर्मी रही। यही हाल रविवार को रहा। दो दिन से खिल रही धूप से और उमस बढ़ गई। इससे लोग बेहाल रहे। रविवार दोपहर का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार, सोमवार को बारिश के आसार हैं। आसमान में बादल छाए रहेंगे। गर्जन, बिजली चमकने व तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि देर रात तक तेज बारिश की भी संभावना है। ऐसे में तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। सोमवार से बुधवार तक तीन दिन मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। तापमान में भी तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें