फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: रक्षाबंधन पर शुगर-फ्री और ड्राई फ्रूट घेवर की बंपर मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सावन और रक्षाबंधन के नजदीक आते ही ब्रज क्षेत्र के बाजारों में पारंपरिक मिष्ठान घेवर की सुगंध महकने लगी है। इस बार मिठाई की दुकानों पर देसी घी और मावा से तैयार घेवर की मांग सबसे अधिक है। उधर, दुकानदारों ने शुगर-फ्री से लेकर विभिन्न फ्लेवर्स और ड्राई फ्रूट वाले घेवर भी तैयार किए हैं, जो ग्राहकों को लुभा रहे हैं।
विज्ञापन


सावन में घेवर और फेनी जैसे पारंपरिक व्यंजनों की मांग बढ़ जाती है। मैदा और देसी घी से तैयार होने वाली यह मिठाई सावन की खास पहचान है। रक्षाबंधन को देखते हुए मिठाई विक्रेताओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं और इस बार रिकॉर्ड बिक्री की उम्मीद जताई जा रही है।

एडवांस बुकिंग और नए फ्लेवर्स का ट्रेंड
बाजार में इस बार फीका, सादा, मावा, मलाई, चॉकलेट, ड्राई फ्रूट और शुगर-फ्री समेत घेवर की कई वैरायटी उपलब्ध हैं। बस स्टैंड स्थित मिठाई विक्रेताओं के अनुसार, सेहत के प्रति जागरूक ग्राहकों के बीच शुगर लेस मिनी घेवर की मांग में बड़ा उछाल आया है। लोग त्योहार से पहले ही खरीदारी करने के साथ-साथ एडवांस बुकिंग भी करा रहे हैं।
विज्ञापन


घेवर - रेट (प्रति किलो)
सादा घेवर - 300
केसर ड्राईफ्रूट घेवर - 450
मावा घेवर - 500
प्रीमियम मावा घेवर - 700
केसर पिस्ता घेवर - 800
मिनी मलाई घेवर - 900
शुगर लेस मिनी घेवर - 1000

-

स्वास्थ्य के प्रति सचेत ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए इस बार 1000 रुपये प्रति किलो का शुगर लेस मिनी घेवर विशेष रूप से तैयार किया गया है, जिसकी सबसे अधिक एडवांस बुकिंग मिल रही है। - गिरधारी लाल खंडेलवाल, मिठाई विक्रेता


सावन में सादा और मावा घेवर 300 से 500 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। त्योहार करीब आते ही इस बार कारोबार में 25 से 30 फीसदी बढ़ोतरी की पूरी उम्मीद है। - नंद किशोर बबलू, मिठाई विक्रेता
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें