फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन: धर्मनगरी में बीच सड़क पर युवक-युवती ने की ऐसी हरकत, भड़क उठे लोग; पुलिस से की कार्रवाई की मांग

Fri, 14 Aug 2026 10:36 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के वृंदावन में एक युवक-युवती के सार्वजनिक स्थान पर बीयर पीने का मामला सामने आने के बाद लोग भड़क उठे। पुलिस से कार्रवाई  की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
couple demo - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन में युवक-युवती के सार्वजनिक स्थान पर बीयर पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो वात्सल्य ग्राम के सामने का है। हालांकि पुलिस की जांच में वीडियो धौरेरा के आसपास की सुनसान सड़क का बताया जा रहा है।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में युवक और युवती सड़क किनारे अपना दोपहिया वाहन खड़ा कर बीयर पीते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों ने धार्मिक नगरी की गरिमा बनाए रखने की मांग करते हुए पुलिस-प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। इससे पहले बाइक सवार युवक-युवती द्वारा अशोभनीय हरकतें करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें