फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार कार पीछे से ट्रक में घुसी, दंपती की मौत... बेटे की हालत नाजुक

Wed, 23 Oct 2024 05:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार पीछे से ट्रक में घुस गई। हादसे में दंपती की मौत हो गई। जबकि बेटे की हालत नाजुक है। 
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार कार पीछे से ट्रक में घुसी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थनगरी मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र में बुधवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हो गया। चालक को नींद की झपकी आने से तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गयी। इसमें बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई, जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल है।

विज्ञापन


यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन-75 पर नोएडा से आगरा की ओर सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा था। सुबह लगभग 7 बजे कार पीछे से ट्रक में घुस गई। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह व बाजना कट चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार ट्रक में बुरी तरह से फंस गई। घंटों की मशक्कत के बाद कार को कटर की मदद से काटकर तीनों सवारों को बाहर निकाला। क्रेन की मदद से कार को ट्रक से बाहर खींचा गया।

कार में गुरुग्राम के पालम बिहार, पार्क ब्यू रेजीडेंसी निवासी 75 वर्षीय गोपीनाथ मल्होत्रा, उनकी 70 वर्षीय पत्नी प्रमिला मल्होत्रा व पुत्र आशीष मल्होत्रा सवार थे। ये सभी लखनऊ जा रहे थे। गोपीनाथ मल्होत्रा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं प्रमिला व आशीष को गंभीर हालात में पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। 

जिला अस्पताल में प्रमिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार कार को आशीष चला रहा था। बराबर की सीट पर पिता गोपीनाथ व पीछे मां प्रमिला बैठी थीं। आशीष की पत्नी नीता ने बताया कि पति के ताऊ के लड़के का मंगलवार रात देहांत हो गया था। 
विज्ञापन

इसी में शामिल होने के लिए तीनों लखनऊ जा रहे थे। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में बुजुर्ग दंपती की मौत हुई है। आशीष गंभीर रूप घायल है। शवों कों पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें