फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: 'साहब आगे नहीं जा सकते...', होमगार्ड ने रोका डीएम-एसएसपी का रास्ता, अफसर हुए खुश; किया जाएगा सम्मानित

Sun, 06 Jul 2025 04:04 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में मुड़िया पूर्णिमा मेला के दाैरान परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण करने निकले अधिकारियों का होमगार्ड ने रास्ता रोक लिया। ई-रिक्शा में सवार अधिकारियों को बाद में अपना रास्ता बदलना पड़ा।
विज्ञापन
बैरियर पर अफसरों को रोकते होमगार्ड महेंद्र सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में एक चाैंकाने वाला मामला सामने आया। अधीनस्थों के साथ जा रहे डीएम और एसएसपी के काफिले को होमगार्ड ने रोक दिया। आगे नहीं जाने दिया। मजबूरन अधिकारियों काे अपना रास्ता बदलना पड़ा। अधिकारी होमगार्ड की कार्यशैली से इस कदर खुश हुए कि उसे सम्मानित करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


पूरा वाकया शनिवार शाम का है। मथुरा में मुड़िया मेला आयोजित है। इसको लेकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी व्यवस्थाओं का दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं। 11 जुलाई तक चलने वाले इस मेला में रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु गिरिराज जी की परिक्रमा देने आ रहे हैं।
 

शनिवार शाम जिलाधिकारी सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार अधीनस्थों के साथ ई-रिक्शा में सवार होकर गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण करने के निकले। अधिकारियों का काफिला जैसे ही राधाकुंड से गोवर्धन की ओर आगे बढ़ा, तभी रास्ते में बागड़ी प्याऊ तिराहे पर बैरियर मिल गया।

ये भी पढ़ें-Agra: 500 मरीजों के लिए दो रेडियोलोजिस्ट..एक्सरे-अल्ट्रासाउंड का इंतजार, जिला अस्पताल और लेडी लॉयल में दिक्कत
 

बैरियर पर तैनात होमगार्ड महेंद्र सिंह ने काफिले को रोक दिया। अधिकारियों ने अपना परिचय दिया, लेकिन होमगार्ड ने नियमों का हवाला देते हुए आगे नहीं जाने दिया। होमगार्ड ने अधिकारियों को बताया कि परिक्रमा मार्ग में ई-रिक्शा पूर्णतया प्रतिबंधित है। 

ये भी पढ़ें-काट दिया लड़की का गला: GF का फोन था बिजी, रात 2 KM पैदल चल घर पहुंच गया प्रेमी; काजल की हरकत देख खो दिया आपा
 
विज्ञापन

असल में मुड़िया मेला में श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान रखते हुए पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों ने ही परिक्रमा मार्ग पर ई-रिक्शा के संचालन पर प्रतिबंध लगाया है। होमगार्ड की कार्यशैली से खुश होकर अधिकारियों ने उसकी पीठ थपथपाई। एसएसपी श्लोक कुमार ने होमगार्ड को सम्मानित करने की बात कही। इसके बाद अधिकारियों ने नियमों का पालन करते हुए रास्ता बदल लिया। इस दाैरान अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा के साथ अन्य अफसर भी मौजूद रहे।

">http://
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें