फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवर्धन और मथुरा पर भारी रहा फरह ब्लाक

Sat, 17 Oct 2015 08:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शनिवार को तीसरे चरण में छुटपुट घटनाओं के बीच 64.51 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें सबसे अधिक फरह ब्लाक में 69.90 प्रतिशत वोट डाले गए। इसके अलावा गोवर्धन में 63.50 और मथुरा में 60.13 प्रतिशत वोट पड़े।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव का तीसरा चरण जिले में शांतिपूर्वक पूर्ण हो गया।

द्वितीय के मुकाबले शनिवार को तीसरे चरण में मतदाताओं का रुझान ज्यादा नजर आया। पहले दो घंटे में सुबह नौ बजे तक 11.32 फीसदी मतदान हुआ। इसके अलगे दो घंटे में यह प्रतिशत 27.9 पर पहुंच गया। इसमें गोवर्धन के मतदाता सबसे आगे रहे, जबकि मथुरा के मतदाता सबसे पीछे। लेकिन दोपहर एक बजे तक फरह ब्लाक ने गोवर्धन को पीछे छोड़ दिया। इस दौरान कुल मतदान 42.43 प्रतिशत हुआ। इसमें फरह में 42.50 प्रतिशत और मथुरा में 39.60, गोवर्धन में 39.20 प्रतिशत वोट डाले गए।

दोपहर तीन बजे मतदान प्रतिशत 54.60 प्रतिशत हो गया। इसमें फरह ब्लाक सबसे आगे रहा। यहां 57.70 प्रतिशत, गोवर्धन में 54.50 और मथुरा में सबसे कम 51.60 प्रतिशत रहा। मतदान खत्म होने तक इन तीनों ब्लाक का मतदान प्रतिशत 64.51 रहा।
विज्ञापन



दूसरे चरण से ज्यादा पड़े वोट
शनिवार को तीसरे चरण में दूसरे चरण के मुकाबले ज्यादा वोट डाले गए। हालांकि तीसरे चरण का मतदान प्रथम चरण के लगभग बराबर रहा। 13 अक्तूबर को हुए दूसरे चरण के चुनाव में 58.77 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसमें मांट ब्लाक में 55.34  और नौहझील में 61.20 प्रतिशत वोट पड़े थे। जबकि पहले चरण में नौ अक्तूबर को 64.97 प्रतिशत मतदान हुआ था। यह प्रतिशत अब तक के तीन चरणों में सबसे अधिक है। इस दौरान छाता ब्लाक में 59.54 प्रतिशत, नंदगांव ब्लाक मे 62.71 प्रतिशत और चौमुंहा ब्लाक में 62.66 प्रतिशत वोट डाले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें