फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान अभिकर्ता बन शाम तक बूथों पर डटी रहीं युवतियां

Sat, 17 Oct 2015 08:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
फरह विकास खंड के ग्राम महुअन में लोकतंत्र के महापर्व (मतदान) के समय एक अलग रंग दिखा। यहां युवतियां मतदान अभिकर्ता की जिम्मेदारी संभाले महिला मतदाताओं को उनके बूथ तक ले जाकर उन्हें मतदान प्रक्रिया के बारे में बता रही थीं। युवतियों में ये उत्साह शाम तक बरकरार रहा।
विज्ञापन


तीसरे चरण के मतदान के अवसर पर दोपहर ढाई बजे महुअन प्राथमिक विद्यालय पर मतदाताओं का जोश बरकरार था। अब तक यहां 65 प्रतिशत मतदान हो चुका था। केंद्र पर केंद्र पर सोनिया, अर्चना, अंजलि, प्रभा और नेहा मतदान अभिकर्ताओं की भूमिका में थीं।

जब तेज धूप बदन को झुलसा रही थी तो ये युवतियां ऊर्जा के साथ महिलाओं को मतदान के लिए केंद्र तक लाकर लोकतंत्र को स्फूर्ति प्रदान कर रहीं थीं। पूछने पर उन्होंने बताया वो भी लोकतंत्र का हिस्सा हैं और आधी आबादी जनप्रतिनिधियों का भाग्य तय करने में सक्षम है। ऐसे में इनके वोट को केंद्र तक पहुंचाना बड़ी जिम्मेदारी है। इस कार्य को अंजाम देना सुकून भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें