फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार, वाहनों की हुई चेकिंग, मंदिरों में गूंजे सतर्कता के संदेश

Sat, 02 Jan 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान सीमा के समीप बसे पंजाब के पठानकोट में एयरफोर्स के बेस पर आतंकी हमले के बाद मथुरा में भी हाई अलर्ट रहा। पुलिस अधिकरियों ने जिले के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग कराई। लोगों से सतर्क ता बरतने को कहा।
विज्ञापन


शुक्रवार को रात में पठानकोट एयरफोर्स बेस पर आतंकी हमले की सूचना के बाद सुबह से ही मथुरा में हाई अलर्ट रहा। सबसे ज्यादा मंदिरों में सतर्कता बरती गई। माइक के जरिए दर्शन करने आए लोगों को सावधान रहने को कहा गया।

एसपी सिटी शैलेष पांडेय के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने शहर और वृंदावन में वाहनों की चेकिंग की। इसमें यात्रियों से पूछताछ भी की गई। वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर, अंग्रेज मंदिर, द्वारिकाधीश मंदिर में सतर्कता बरतने, बम और संदिग्ध वस्तु की सूचना देने संबंधी संदेश प्रसारित हो रहे थे।
विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर एसपी सुरक्षा हृदयेश कुमार, सीआरपीएफ कमांडेंट बीपी सिंह ने यलो जोन, रेड जोन और मंदिर परिसर में एंटीसेबाटोज मशीन से चेकिंग कराई। जंक्शन स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी ने डॉग स्क्वाड, हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से यात्रियों के सामान की चेकिंग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें