फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांट के डर से घर से भाग आईं बहनें

Sat, 02 Jan 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
विज्ञापन
नव वर्ष पर सहेलियों के साथ पार्टी करने जाने पर टीचर ने परिवारीजनों ने शिकायत की बात कही। ऐसे में डांट के डर से बहनें घर से वृंदावन भाग आईं।
विज्ञापन


रोहतक निवासी रूबी (12) और समृद्धि (14) सुबह स्कूल से सहेलियों के साथ पार्टी के लिए चली गई थीं। अध्यापक ने तब उनको टोका था और घर में शिकायत की बात कही। दोनों बहनें परिवारीजनों के डांटने के डर से घर ही नहीं गईं। मथुरा के लिए बस में बैठ गईं।

यहां वृंदावन बस स्टैंड पर वह शुक्रवार की देर शाम लोगों से रहने के लिए स्थान के बारे में पूछ रही थीं। स्कूल ड्रेस में, कंधे पर बैग लिए दो लड़कियों को देखकर लोग आशंकित हुए। इसी बीच एक महिला से उन्होंने मदद मांगी तो वह उनको साथ लेकर जाने लगी।
विज्ञापन


इस पर लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस पहुंची और महिला, दोनों बहनों को थाने ले आई। महिला का कहना था कि दोनों बहनों ने उससे घर पर फोन करने के लिए सहायता मांगी थी। वह उनको अपने घर से फोन कराने के लिए ले जा रही थी।
विज्ञापन


हालांकि दोनों बहनें पुलिस को घर का पता बताने के लिए तैयार नहीं लेकिन उन्होंने रोहतक में घर होने की बात जरूर कही। उनके पास छह सौ रुपये भी मिले। रोहतक पुलिस से संपर्क करने पर वहां से दो बहनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने की बात कही गई। देर रात पुलिस की परिवारीजनों से बात हो गई थी। बताया गया कि वह वृंदावन के लिए चल दिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें