फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मोबाइल में नहीं आ रहा नेटवर्क, कैसे लगे गुरुजी और विद्यार्थियों की हाजिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। नए सत्र में सरकारी स्कूल खुल गए हैं। जिले के 93 माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के साथ छात्र-छात्राओं को भी ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करानी होगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी कर दिए हैं, लेकिन देहात क्षेत्र के कई विद्यालयों में नेटवर्क की समस्या के चलते हाजिरी दर्ज नहीं हो पा रही है। ऐसे में शिक्षकों के साथ-साथ विद्यार्थियों की भी चिंता बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एक जुलाई से स्कूल खुल गए हैं। 93 माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं की नियमित उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि आए दिन शिकायतें मिलती रहती थीं कि नामांकन के सापेक्ष बच्चों की उपस्थिति कम दर्ज हो रही है। इसके साथ ही शिक्षक भी दूरदराज के स्कूलों में नियमित जाने में लापरवाही बरत रहे थे। इन सभी कारणों को ध्यान में रखते हुए ही आदेश जारी किए गए हैं। अब नियमित शिक्षकों को ऑनलाइन हाजिरी लगानी होगी। सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, स्ववित्तपोषित विद्यालयाें को इसका पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि मोबाइल एप के माध्यम से लॉग इन कर प्रधानाचार्य को पहली कक्षा में ही सबकी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। उधर, शिक्षकों ने कहा कि विभाग का यह आदेश शिक्षकों ने लिए नुकसानदायक है। उन्होंने कहा कि नेटवर्क की दिक्कत होने से कई बार तो विद्यालय से बाहर निकलकर हाजिरी लगाने के लिए सड़क तक जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन



नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में सबसे ज्यादा परेशानी

ऑनलाइन उपस्थिति की राह में सबसे बड़ी चुनौती मोबाइल नेटवर्क की है। जिले के कई इलाकों में नेटवर्क ही नहीं है। जहां है भी, तो वहां सिग्नल कमजोर रहते हैं। ऐसे में इन इलाकों में नियमित और समय से उपस्थिति दर्ज करने को लेकर शिक्षक-प्रधानाचार्य चिंतित हैं। वह रोजाना इस समस्या से शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी अवगत करा रहे हैं।

-

हाजिरी लगाने के लिए नेटवर्क में दिक्कत आ रही है। ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षक परेशान हो रहे हैं। शिक्षकों के साथ विद्यार्थियों की उपस्थित भी दर्ज नहीं हो पा रही है।
- अनिल छौकर, जिला मंत्री, उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ

-
माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट और मोबाइल एप की मदद से सभी माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों व छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज होनी है। इसका निर्देश जारी हो गया है। सभी प्रधानाचार्यों को इससे अवगत करा दिया गया है। इसकी निगरानी भी की जाएगी।
- रविंद्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक।

केस एक - बलदेव के सरायधानाैटी इंटर काॅलेज के प्रधानाध्यापक भागवत प्रसाद चाैहान ने बताया कि एरिया में नेटवर्क की समस्या होने के चलते यहां पर ऑनलाइन हाजिरी नहीं लग पा रही है। कई बार नेटवर्क की खोज में सड़कों पर जाना पड़ता है, लेकिन यहां पर भी मोबाइल सिग्नल नहीं पकड़ रहे हैं।

केस दो

- बरसाना के ब्रजेश्वरी इंटर काॅलेज क्षेत्र में नेटवर्क कम आने के कारण हाजिरी नहीं लग पा रही है। प्रधानाध्यापिका संध्या अग्रवाल ने बताया कि गांव में सिग्नल नहीं आते हैं। इससे उपस्थिति दर्ज करने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें