फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन में हेमा मालिनी ने खेली होली: बोलीं- देश पीएम के अच्छे काम और प्रयास स्वीकार कर रहा, अबकी बार 400 पार

Mon, 25 Mar 2024 03:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वृंदावन में हेमा मालिनी ने होली खेली। इस मौके पर कहा कि देश पीएम के अच्छे काम और प्रयास स्वीकार कर रहा। उन्होंने अबकी बार 400 पार का नारा दोहराया।
विज्ञापन
वृंदावन में हेमा मालिनी ने खेली होली - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थनगरी मथुरा में चहुंओर होली की धूम है। सांसद हेमा मालिनी सोमवार को भी संसदीय क्षेत्र में रहीं। उन्होंने वृंदावन में पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ होली खेली। उन्हें होली की बधाई दी। इस मौके पर समाचार न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष भी किया। कहा कि जनता भाजपा के विकास को देख रही है। इस बार हम 400 से भी अधिक सीटें जीतेंगे। 
विज्ञापन


अभिनेत्री से नेत्री बनीं हेमा मालिनी वर्तमान में मथुरा से सांसद हैं। पार्टी ने उन पर फिर से भरोसा जताया है। उन्हें मथुरा से ही पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है। सोमवार को वह वृंदावन में होली की मस्ती में डूबी रहीं। उन्होंने गुलाल का टीका लगाकर लोगों को होली की बधाई दी। 

इस मौके पर उन्होंने अपनी फिल्म शोले का का गीत एक बार फिर गुनगुनाया। उन्होंने कहा कि एनडीए इस बार 400 से अधिक सीटें जीतेगा। कहा कि हमने विकास किया है। जनता भाजपा के साथ है। हम अच्छी स्थिति में हैं। कहा कि पार्टी ने 400 पार का नारा दिया है। हम सभी लोग मेहनत करेंगे। 400 से भी अधिक सीटें जीतेंगे। 
विज्ञापन


कहा कि भाजपा ने पीएम के नेतृत्व में काफी विकास कार्य किए हैं। पीएम मोदी के पास दूरदर्शिता है। हम सभी को गर्व है कि आज भारत पहले से काफी आगे बढ़ चुका है। कहा कि मुझे लगता है कि विपक्ष को हमारी आलोचना करने की बजाय देश को आगे ले जाने के लिए हमारे अच्छे काम और प्रयासों को स्वीकार करना चाहिए। राष्ट्र के लिए हमारे साथ शामिल होना चाहिए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें