फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दो दिन की जोरदार बरसात, जलमग्न हुईं गलियां

विज्ञापन
राजमार्ग पर भरे पानी से गुजरता वाहन
विज्ञापन
मथुरा। रविवार और सोमवार सुबह हुई जोरदार बरसात से मथुरा-वृंदावन समेत ग्रामीणों क्षेत्रों में भी कई जगह भयंकर जलभराव हो गया। सड़कें यहां लबालब हो गईं और लोगों के घरों तक में पानी घुस गया। सौंख, छाता और गोवर्धन में तो कई जगह बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों ने जलनिकासी के लिए बंद नालों की सफाई कराई है। साथ ही कई अन्य इंतजाम भी किए गए हैं। वहीं मौसम विभाग ने मंगलवार को भी जोरदार बारिश का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन


सोमवार को सुबह करीब दो घंटे तक तो जोरदार बारिश हुई। इसके बाद मेघ रिमझिम-रिमझिम बरसने लगे। करीब दस बजे तक यही सिलसिला चला। इससे शहर की कई कॉलोनियां जलमग्न हो गईं। वहीं अंडरपासों पर चार-चार फीट तक पानी भर गया। महोली रोड क्षेत्र, कृष्णानगर, चंदनवन, होलीगेट, विश्राम घाट और भैंस बहोरा तथा लक्ष्मीनगर समेत कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया। हालांकि बारिश बंद होने के बाद करीब एक घंटे के अंदर पानी निकल भी गया, लेकिन कई कॉलोनियों में जलनिकासी नहीं हो पाई और दिनभर पानी भरा रहा।

जलभराव होने से लोग घरों से नहीं निकले। सौंख, गोवर्धन और छाता में बाढ़ जैसे हालात सामने आए। जलभराव से खेतों में खड़ी फसलों पर भी अब संकट मंडरा रहा है। सैकड़ों बीघा फसल बर्बादी की कगार पर है। हालांकि प्रशासन ने ऐसे क्षेत्रों को चिन्हित करके जलमग्न हो गए खेतों से जलनिकासी के इंतजाम किए हैं। खासकर निचले और आसपास के इलाकों में विशेष निगरानी की जा रही है। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार, मंगलवार को भी जोरदार बारिश के आसार हैं। तेज हवाओं के साथ गर्जन वाले बादल बनने एवं बिजली चमकने के भी आसार हैं। जिले के अधिकतर क्षेत्रों का यही हाल रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें