फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से किसानों की फसल को भारी नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बुधवार की सुबह से दिन में रुक रुककर हुई तेज बारिश से जनजीवन पर भी असर डाला है। देहात क्षेत्र में बारिश से फसलों नुकसान हुआ है। वृंदावन में सड़कों पर जगह-जगह पानी भरने से लोगों को परेशानी हुई। टैंटीगांव के सुरीर क्षेत्र में बुधवार की सुबह दो घंटे जमकर हुई झमाझम बारिश से आधा दर्जन से अधिक घरों में पानी घुस गया। विद्यालय के कमरे व ऑफिस में पानी भर गया। बारिश के चलते एक मकान की दीवार गिर गई। किसानों के खेतों में खड़ी धान की फसल बिछी तथा बाजरा व तिल की खेतों में कटी पड़ी फसल में भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

टैंटीगांव निवासी गिर्राज प्रसाद, दामोदर, गयाप्रसाद, राधाबल्लभ शर्मा, दंगल लवानियां, बीला आदि के घरों में पानी भरने से नुकसान हो गया। पोखर के पानी की निकासी न होने से बारिश का पानी मोहल्ला नीमतर, मोहल्ला गढ़ी के रास्तों में भर गया। इसके अलावा श्री बृज कृषक इंटर कॉलेज टैंटीगांव में बारिश का पानी विधालय प्रागंण में भर गया। बारिश से मनोज कुमार गुप्ता की दीवार गिर गई। गांव डडीसरा निवासी लोकेश सिंह का कहना है बारिश के साथ साथ आई तेज हवा से धान की सैकड़ों बीघा खड़ी फसल बिछ गई। गांव सरकोरिया निवासी कन्हैयालाल राघव का कहना है कि झमाझम बारिश से खेतों में कटी पड़ी बाजरा व तिल की फसल चौपट हो गई।
किसान सत्यप्रकाश लवानियां, मंगलदेव लवानियां, बेदप्रकाश, कन्हैयालाल, दिनेश कुमार कहना है कि बारिश से किसानों को लाखों रुपये का नुकसान है। नौहझील के गांव मानागढ़ी में बारिश के चलते लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। पिछले 12 घंटे की बारिश ने चारों तरफ पानी पानी कर दिया है, और मानागढ़ी स्कूल के पास तीन हाईटेंशन लाइन के विद्युत पोल टूटकर धराशाई हो गए हैं।
विज्ञापन

इससे मानागढ़ी, खाजपुर, चांदपुर,तिलकागढ़ी,मनीगढ़ी, रायपुर सहित एक दर्जन गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। वहीं कई पेड़ भी धराशाई हो गए हैं। बारिश के चलते किसानों की बाजरा,तिल,कपास आदि फसल बर्बाद हो गई है। नौहझील क्षेत्र में सैकड़ों गांव के किसान नुकसान की चपेट में हैं। बाजरा की कटी फसल पानी में तैरने लगी है। इधर बलदेव, राया, मांट, छटीकरा में भी बारिश से किसानों को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें