मथुरा। सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता रंजना अग्निहोत्री द्वारा श्रीकृष्ण विराजमान की भक्त बनकर प्रस्तुत किए गए दावे पर जिला जज विवेक संगल की अदालत में बृहस्पतिवार को सुनवाई नहीं हो सकी। शाही ईदगाह मस्जिद पक्ष को अपनी बहस पूरी करनी थी। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 25 नवंबर की तारीख दी है।
सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता रंजना अग्निहोत्री द्वारा अदालत मेें प्रस्तुत किए गए दावे के स्वीकार होने को लेकर जिला जज की अदालत में रिवीजन में सुनवाई चल रही है। विगत 22 अक्तूबर को अदालत में मुस्लिम पक्ष के अधिवक्ताओं ने बहस की थी। बची हुई बहस के लिए अदालत ने 11 नवंबर की तारीख लगाई थी। सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता रंजना ने बताया कि बृहस्पतिवार को अदालत में सुनवाई नहीं हो सकी। सुनवाई के लिए अदालत ने 25 नवंबर की तारीख तय की है।