फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: धरना स्थल पर दो किसानों की बिगड़ी तबीयत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। रेलवे और राजस्व विभाग के आपसी मतभेद से किसानों की समस्या का समाधान नहीं निकल पा रहा है। मुआवजा न मिलने के कारण किसानों का धरना प्रदर्शन 58वे दिन भी जारी रहा। उमस के चलते धरना स्थल पर दो किसानों की तबियत खराब हो गई, जिन्हें तत्काल चिकित्सक दल बुलाकर प्राथमिक चिकित्सा दिलाई गई।
विज्ञापन


गांव कोटा में रेलवे विभाग की नई रेल लाइन के विस्तार के लिए किसानों की जमीनों का अधिग्रहण जारी है। किसानों को पूर्व निर्धारित सर्किल रेट के हिसाब से मुआवजा नहीं मिल पा रहा। इसी को लेकर किसान धरने पर बैठ गए। गर्मी और उमस के चलते धरने पर बैठे किसान नरोत्तम पाराशर और ख्यालीराम शर्मा को अचानक चक्कर आ गए। देखते ही देखते वे दोनों अचेत होकर गिर गए। यह देख आनन फानन में अन्य किसानों ने निजी चिकित्सक महेंद्र शर्मा को बुलाकर इनका उपचार कराया। कुछ देर में दोनों किसान स्वस्थ्य दिखने लगे।

भाकियू सुनील के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी ने बताया कि अनिश्चितकालीन धरना जारी है। शीर्ष अधिकारी किसानों की समस्याओं का तत्काल समाधान करें। धरने में भारत अग्रवाल, भगवान दास तोमर, प्रयागनाथ चतुर्वेदी, धीरज पाठक, नीरज शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, सोमपाल शर्मा, राकेश शर्मा, गोपी शर्मा, राजवीर गुर्जर, शकुंतला देवी, अनिल शर्मा, सोनू शर्मा, चेतन पाठक आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें