फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाना मांट का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
मांट (मथुरा)। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को परिजन व ग्रामीणों ने थाना मांट का घेराव किया। पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया। कार्रवाई न होने पर 24 घंटे बाद आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

गांव सिर्रेला में रविवार को पेड़ पर फंदे से 32 वर्षीय वासुदेव उर्फ करुआ का शव लटका मिला था। मृतक के बड़े भाई फत्ते सिंह ने थाने में गांव के ही प्रवीण, मनोज उर्फ कान्हा, मोरमुकुट, कैलाश, प्रमोद, लोकमणि उर्फ लव शर्मा, युधिष्ठिर उर्फ कान्हा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। मामले में कार्रवाई न होने पर सैकड़ों की संख्या में परिजन व ग्रामीण थाना मांट पहुंचे। धनगर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी धनगर के नेतृत्व में थाने का घेराव किया। धनगर ने कहा कि पुलिस आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। अभी तक किसी के घर पर दबिश नहीं दी है। 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो थाने पर अनिश्चित कालीन धरना दिया जाएगा।
थाना प्रभारी राजीत वर्मा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगा दी हैं। यशपाल बघेल, राजकुमार धनगर, मेघराज सिंह, संजय धनगर, सुरेश धनगर, हेमबाबू, नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें