फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा : भक्तों की भावनाएं ले रहीं हिलोर

विज्ञापन
गोवर्धन मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
राधाकुंड (मथुरा)। मुड़िया पूर्णिमा मेले में देवशयनी एकादशी से गिरिराज तलहटी में भक्तों का उमड़ना शुरू हो गया है। पग-पग पर भक्तों की अपने आराध्य के प्रति भावनाएं हिलोरें ले रही हैं। भक्त परिक्रमा की शुरुआत गोवर्धन स्थित दानघाटी मंदिर और राधाकुंड चौराहे पर सिर झुकाकर कर रहे हैं।
विज्ञापन


परिक्रमा मार्ग के मंदिरों में भक्तों की भीड़ पहुंच रही है। भक्त गोवर्धन, आन्यौर, पूंछरी, जतीपुरा होते हुए मानसी गंगा पहुंच रहे हैं। यहां फव्वारे में स्नान-आचमन कर गिरिराज प्रभु पर दूध, भोग चढ़ा रहे हैं। परिक्रमा मार्ग में पंडाल लगाकर सेवाभावी लोगों ने प्याऊ-भंडारे शुरू कर दिए हैं। प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य शिविर, मोबाइल टॉयलेट, खोया पाया केंद्र की गई है। निजी अस्पतालों द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाए गए हैं।

शनिवार शाम से परिक्रमा शुरू हो गई। परिक्रमा मार्ग गिरिराज महाराज के जयकारों से गुंजायमान हो रहा है। महिला, बुजुर्ग, बच्चों के कदम बढ़े चले जा रहे हैं। रविवार को तापमान में बढ़ोतरी के चलते एकादशी की दोपहर परिक्रमा करने वाले भक्तों की मानव शृंखला टूटी सी दिखाई दी। गिरिराज पर्वत पर लहलहाती हरियाली भक्तों के मन को मोह रही थी।
विज्ञापन



भंडारों के आसपास फैली गंदगी
परिक्रमा मार्ग में सैकड़ों की संख्या में भंडारे लगाए गए हैं। इन भंडारों के आसपास जगह-जगह गंदगी दिखने लगी है। हालांकि प्रशासन द्वारा लगाई गई सफाई कर्मियों की टीम दिन भर अलग-अलग स्थान पर सफाई कर रही है।


मठ, मंदिर, कुंड, सरोवर रोशनी से सजे
परिक्रमा मार्ग स्थित मंदिर, मठ, कुंड, सरोवरों को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। इनकी छटा देखते ही बन रही है।


डग्गेमार वाहनों में सफर कर रहे श्रद्धालु
प्रशासन द्वारा सरकारी बसों का इंतजाम करने के बावजूद लोग चौराहे-तिराहा पर वाहनों का इंतजार करते नजर आए। भक्तों को जान जोखिम में डालकर डग्गेमार वाहनों से सफर करना पड़ा। वहीं डग्गेमार वाहन चालक ओवरलोड सवारियां भर मन माफिक किराया वसूल रहे हैं।


खाद्य विभाग ने भरे नमूने
परिक्रमा मार्ग में जगह-जगह लगने वाले भंडारों पर खाद्य विभाग द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है। दर्जनों भंडारों से अधिकारियों द्वारा नमूने लिए गए।



गिरिराज प्रभु का किया रबड़ी से अभिषेक
देवशयनी एकादशी रविवार को दानघाटी मंदिर पर वरिष्ठ सेवायत लाला कौशिक, पवन कौशिक द्वारा गिरिराज प्रभु का रबड़ी से अभिषेक किया। मंत्र उच्चारण के बीच इत्र से गिरिराज प्रभु की मालिश की गई। गिरिराज प्रभु के मुखारविंद से लेकर चरणों तक रबड़ी से अभिषेक किया गया। अभिषेक के उपरांत गिरिराज प्रभु का गंगाजल से अभिषेक किया गया।





सजने लगे गुरुओं के द्वार
गुरु पूर्णिमा के लिए गुरुओं के द्वार सजने लगे हैं। शिष्यों की भीड़ आना शुरू हो गई है। आश्रमों में धार्मिक आयोजन प्रारंभ हो गए हैं। जगह-जगह श्रीमद्भागवत कथाओं के आयोजन चल रहे हैं। भक्त गुरु पूर्णिमा से एक सप्ताह पहले ही मठ और आश्रमों में आना शुरू कर देते हैं। अनेक आश्रम, मंदिर व मठ में भागवत सप्ताह सहित अनेक धार्मिक आयोजन चल रहे हैं। गिरिराज संत सेवा आश्रम के महंत राधा मोहन दास रघुनाथ सिद्ध द्वारा अखंड हरी नाम संकीर्तन और भक्तों के लिए 24 घंटे भंडारा चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें