फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा छापामार कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के डीओ डॉ. गौरीशंकर के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने वृंदावन में हाथरस वाली धर्मशाला लोई बाजार में हल्दीराम, गोल्डी मसाला, कैडबरी, डाबर आदि कंपनियों के थोक विक्रेता गोपाल एजेंसी के यहां छापा मारा। टीम ने संदेह होने पर गोल्डी कंपनी के मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, हल्दीराम नमकीन, वोनवीटा के एक-एक नमूना संग्रहीत किया।
विज्ञापन

हल्दीराम नमकीन में एंटीकेकिग एजेंट के रूप 551 नाम रसायन की विशेष जांच के लिए नमकीन का नमूना लिया गया। एजेंसी में खाद्य पदार्थों का रखरखाव खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के मानकनुसार न होने के कारण बताओ नोटिस दिया है। कहा गया है कि एक सप्ताह में खाद्य पदार्थों का रखरखाव दुरुस्त करें, अन्यथा लाइसेंस निलंबित कर दिया जाएगा। इसके बाद टीम ने छीपी गली स्थित खेतान इंटरप्राइजेज चाय के पैकर्स के यहां कार्रवाई की। संदेह होने पर कड़क खेतान चाय का एक नमूना एवं कोयंबटूर से आपूर्ति की जा रही खुली चाय एक नमूना संग्रहीत किया है।
डीओ ने बताया कि सात नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। एसएस निरंजन, देवराज सिंह, गजराज सिंह, डॉ. सोमनाथ, खाद सुरक्षा अधिकारी एवं खाद्य सहायक ताराचंद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें