फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मोहित की फिरकी में फंसी जीएसए, बने मैन ऑफ द मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मोहित सिरोही की धारदार गेंदबाजी के आगे जीएसए वृंदावन के बल्लेबाज टिक नहीं सके। उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। श्री किशोरी रमन वार्ष्णेय स्मृति जिला क्रिकेट लीग 2026 के पांचवें मैच में अचीवर्स क्रिकेट अकादमी ने जीएसए को 78 रन से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन

वृंदावन क्रिकेट अकादमी मैदान पर खेले गए मैच में अचीवर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 174 रन बनाए। जवाब में जीएसए की टीम 16.4 ओवर में 96 रन पर सिमट गई। टॉस जीतकर जीएसए ने पहले गेंदबाजी चुनी। अचीवर्स के आदित्य सिंह ने 55, विमल विधुरी ने 36 और गोविंद शर्मा ने 29 रन बनाए।
जीएसए के आसिफ कुरैशी और आयुष ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि शरीफ और धैर्य को एक-एक विकेट मिला। जवाब में जीएसए के आसिफ कुरैशी ने 18, विनीत चौधरी ने 15 और शरीफ ने 12 रन बनाए। अचीवर्स के मोहित सिरोही ने चार विकेट लेकर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी। विमल विधुरी ने दो, देवराज और उपेंद्र ने एक-एक विकेट लिया। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मोहित सिरोही को बंसीलाल अग्रवाल ने पुरस्कार प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंपायर अनिल आहूजा और रोहित सिंह रहे। स्कोरिंग मोहम्मद असलम खान ने की। जिला क्रिकेट संघ के सचिव कमल चावला, कोषाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें