फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मुख्यमंत्री की मां को ब्राह्मण महासभा ने दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। बिहार घाट स्थित जुगल बिहारी मंदिर में ब्राह्मण महासभा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दो मिनट का मौन रखा गया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
विज्ञापन

ब्राह्मण महासभा के संस्थापक सुरेश चंद्र शर्मा ने कहा कि मां का स्थान संसार में सर्वोपरि है। उन्होंने बताया कि मां त्याग, ममता और संस्कारों की प्रतिमूर्ति होती हैं। शर्मा ने मुख्यमंत्री की माताजी के जीवन को सादगी और आध्यात्मिक संस्कारों का प्रेरणास्रोत बताया। महासभा के अध्यक्ष महेश भारद्वाज ने कहा कि भारतीय संस्कृति में मां प्रथम गुरु हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के जीवन में अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के लिए उनकी माता के संस्कारों को अहम बताया। सभा में मौजूद लोगों ने ईश्वर से शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। श्रद्धांजलि सभा में सुभाष गौड़, लाला पहलवान, बांकेलाल शर्मा, सुनीता शर्मा, शैली भारद्वाज, कृष्णा शर्मा, धर्मेंद्र गौतम, लीला, अजय बिहारी शर्मा और गोपाल शरण शर्मा ने सभा में भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें