फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो प्रदेश मंत्री पवन हिंडोल का भव्य स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। पवन हिंडोल चौधरी को भाजयुमो का प्रदेश मंत्री बनाये जाने पर लोगों ने खुशी जाहिर की। साथ ही यज्ञदत्त कौशिक के नेतृत्व में राया कट पर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रदेश मंत्री पवन हिंडोल चौधरी ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी प्रदेश नेतृत्व ने प्रदान की है उसे अच्छे ढंग से निभाएंगे। भारत माता के गौरव की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले हजारों अमर शहीदों का बलिदान हमारी प्रेरणा बनेगा और हम भाजपा के कुशल नेतृत्व में राष्ट्रसेवा के क्रम को जन जन तक ले जाएंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष यज्ञदत्त कौशिक ने युवा के मनोबल व उत्साह को बढ़ाते हुए कहा कि राष्ट्र परिवर्तन की पावन बेला मोदी के नेतृत्व में प्रारंभ हुई है। इस मौके पर बल्देव विधायक पूरन प्रकाश, कुंजबिहारी चतुर्वेदी, हरेंद्र चौधरी, केके गौतम, दीपक चौधरी, दिनेश चौधरी, रजत कलसिया, रणबीर ठाकुर, हेमंत कौशिक, पीयूष शर्मा, मनजीत चौधरी, पुष्पेंद्र सिकरवार, अभय रावत, अंकुर देवा, धीरज शर्मा, चंकित पाल, धर्मेश नौहवार, मनोज ठाकुर, अखिल चौधरी, दिलीप राघव, रामू गुर्जर, केके पचौरी, विक्की वाल्मीकि, अलौकिक शर्मा, दीपक नागर, गोविंद शर्मा, आदित्य आहूजा, अभिषेक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें