फेसबुक की दोस्ती प्रेमिका पर ऐसी परवान चढ़ गई कि वो प्रेमी से मिलने उसे बताए स्थान गोवर्धन पहुंच गई। यहां प्रेमिका का प्रेमी से संपर्क नहीं हुआ। इससे गुस्सा होकर प्रेमिका रात के अंधेरे में मानसी गंगा पर पहुंचकर आत्मदाह की कोशिश करने लगी। इसी दौरान एक स्थानीय युवक ने उसे पकड़ लिया और थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के मुताबिक दिल्ली की एक युवती ने की गोवर्धन क्षेत्र के अड़ींग निवासी उमेश से फेसबुक से दोस्ती हुई। दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई। युवती के अनुसार वह शुक्रवार को उससे मिलने उसके बताए स्थान गोवर्धन पहुंची। लेकिन प्रेमी दोस्त से उसकी मुलाकात नहीं हुई। इससे आहत होकर रात के अंधेरे में मानसी गंगा पर पहुंच गई। यहां कोई कदम उठाती कि स्थानीय निवासी अजय ने युवती को संदिग्ध देखकर रोक लिया।
इसकी सूचना समाजसेवी गौतम खण्डेलवाल को दी गई। उन्होंने मौके पर पहुंचकर युवती को थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। गौतम खंडेलवाल ने बताया कि युवती को झांसा देकर उसके प्रेमी ने बुला लिया। उसने उसका फोन नहीं उठाया। इससे आहत होकर युवती मानसी गंगा पहुंच गई। वह कोई आत्मघाती इसके बाद वह कोई कदम उठाती इससे पहले एक स्थानीय युवक ने उसे देख लिया।