फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: बांकेबिहारी की देहरी पर फाइबर शीट लगाए जाने का विरोध

विज्ञापन
मथुरा। श्रीबांकेबिहारी मंदिर की देहरी पर लगाई गई फाइबर की सीट। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के गर्भगृह के दरवाजे पर देहरी पर लगाई गई फाइबर सीट को लेकर सेवायत ने विरोध दर्ज कराया है।
विज्ञापन

उन्होंने देहरी पर लगाई गई सोने की देहरी के पीछे घोटाले की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। वहीं इसे आस्था और परंपराओं के साथ खिलवाड़ बताया है। उन्होंने इस फाइबर सीट को हटाकर सोने लगाए जाने की मांग की है।
पिछले दिनों ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज के भक्त ने एक सेवायत गोस्वामी द्वारा ठाकुरजी के गर्भगृह के दरवाजे पर सोने की देहरी लगवाई गई थी। बताया जाता है कि पूजन करते समय इस देहरी से सोना हटता गया और अंदर से दूसरी सफेद रंग की धातु निकलने लगी है। इसके बाद शुक्रवार की सुबह मंदिर प्रबंधन ने फाइबर की शीट लगवा दी। इसकी जानकारी जब मंदिर के सेवायतों को हुई तो उनमें रोष फैल गया।
विज्ञापन

मंदिर के सेवायत दिनेश गोस्वामी ने इस फाइबर की शीट को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज के भक्त देहरी पूजन करने आते हैं। यहां पहले चांदी और उसके बाद सोने की देहरी लगवा दी गई। सोने की देहरी में घोटाला हुआ है, इसी लिए मंदिर प्रबंधन द्वारा आनन-फानन फाइबर की सीट को लगाया है। उन्होंने कहा कि ठाकुरजी के भक्त यहां आकर देहरी का पूजन करते हैं। इस फाइबर की सीट को लगाने से भक्तों की आस्था और प्राचीन परंपराओं के साथ खिलवाड़ किया गया है।
विज्ञापन

ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज के एक भक्त द्वारा सेवायत के माध्यम से देहरी लगवाई गई थी। इसके बाद सेवायत द्वारा न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया गया कि इस देहरी से छेड़छाड़ न हो सके। न्यायालय के आदेश के बाद फाइबर सीट लगवाई गई है।
- मुनीष शर्मा, प्रबंधक ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें