फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: टेंट के गोदाम में लगी आग, जल गया तीन लाख का सामान; शॉर्ट सर्किट से घटना की आशंका

Sun, 21 Apr 2024 10:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

टेंट के गोदाम में आग लगने से तीन लाख का सामान जल गया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
आग (सांकेतिक)- fire (demo) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में टेंट के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे गोदाम में रखा लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर बिग्रेड को बुलाया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन


घटना वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के रुक्मिणी विहार की है। पुलिस को सूचना मिली कि कान्हा माखन पब्लिक स्कूल के पास एक गोदाम से धुआं निकल रहा है। इसकी सूचना इलाका पुलिस ने फायर बिग्रेड की टीम को दी। पुलिस टीम ने फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पा लिया। 

इस बीच सूचना पाकर गोदाम मालिक चितरंजन तोमर पुत्र रामेंद्र सिंह तोमर भी मौके पहुंच गए। मालिक के अनुसार आगजनी की घटना में तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग पर काबू पाने वाली फायर टीम में एफएसओ नरेश कुमार सिंह, एफएसडी लोचन सिंह, एफएम ब्रजेश कुमार, एफएम भारत नरेश सागर, एफएम ऋषि राज सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें