फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में आग लगने से लाखों का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन। गांव सकरवा में शॉर्टसर्किट से लगी आग से मकान में रखा लाखों रुपये का सामान, अनाज व आभूषण जल गए। मकान के एक कमरे की दीवारों में दरारें पड़ गईं। धुएं के साथ आग की लपटों को देख कर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बमुश्किल आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

बुधवार देर रात गांव सकरवा में भोला सैनी के मकान में विद्युत शार्ट सर्किट से आग लग गई। एक कमरे में 50 हजार रुपये के नए जूते-चप्पलों का स्टॉक था। आग ने दो कमरों को चपेट में ले लिया। धुएं के गुबार से एक कमरे की छत फट गई। दूसरे कमरे में रखा सामान जल कर राख हो गया। पीड़ित ने बताया विद्युत शार्ट सर्किट से मकान में आग लगी थी। आग में 50 हजार नकदी, सोने के आभूषण, अनाज जल कर राख हो गया है।
परिवाजीजन गोवर्धन की परिक्रमा लगाने गए थे। मकान में आग लगने की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई थी, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। समय रहते फायर ब्रिगेड पहुंच जाती तो नुकसान कम होता। एसडीएम अजय कुमार सिंह ने कहा है कि जांच के बाद पीड़ित को मुआवजा दिलाया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें