पंचायत चुनाव के अंतिम चरण का मुकाबला शुक्रवार को फाइनल हो गया। इस चरण में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव मैदान में 72 उम्मीदवार रह गए हैं।
अंतिम चरण के अंतर्गत राया और बलदेव ब्लाक में मतदान होना है। इसके लिए शुक्रवार को उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न का आवंटन किया गया। इससे पहले नाम वापसी का दौर चला। शाम तीन बजे तक छह उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए। एक उम्मीदवार का नामांकन पत्र जांच के दौरान निरस्त हो गया था। इस तरह अब उम्मीदवारों की संख्या 72 रह गई है। यह संपूर्ण प्रक्रिया कलक्ट्रेट स्थित एडीएम वित्त एवं राजस्व की कोर्ट में पूर्ण हुई।
इस तरह पंचायत चुनाव की 28 सितंबर से शुरू हुई प्रक्रिया अब अंतिम दौर में पहुंच गई है। अंतिम चरण के नामांकनों की नाम वापसी और चुनाव चिंह आवंटन के साथ ही अब इसके लिए चुनाव प्रचार को गति मिल गई। अब तक राया और बलदेव ब्लाक के उम्मीदवार बगैर चुनाव चिह्न ही प्रचार में जुटे थे। इस चरण में दो क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के 31 से 38 वार्ड तक के लिए चुनाव होना है।