फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ्ा झांकी में ठाकुर राध्ाारमण्ा लाल के दर्शन कर भ्ाक्त निहाल

Tue, 16 Dec 2014 11:28 PM IST
ब्यूूराेे, अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
विज्ञापन
चैतन्य महाप्रभु के वृंदावन आगमन के पांच सौ वर्ष होने के उपलक्ष्य में ठाकुर राधारमण मंदिर में शीतकालीन निकुंज सेवा महोत्सव मनाया जा रहा है।
विज्ञापन


सोमवार की शाम इसमें केदारनाथ की झांकी सजाई गई थी। झांकी में ठाकुर राधारमण लाल के दर्शन कर भक्त अभिभूत नजर आए।

ठाकुर राधारमण लाल औलाई वेश में दर्शन दे सभी को माह रहे थे। राग सेवा में तरुण दास ने कनक कटोरा भरौ अमृत सों..., लाड़िली अच वाहै पड़ लै... और चिंतामणि चित बसौ रे सजनी... आदि भजन प्रस्तुत कर वातावरण में भक्ति रस घोल दिया।
विज्ञापन


केदारनाथ झांकी का महत्व बताते हुए आचार्य श्रीवत्स गोस्वामी ने कहा कि वैष्णवा: यथाशंभू...। पुराणों में भगवान शंकर को परम वैष्णव कहा गया है।

चैतन्य महाप्रभु अपने आराध्य ठाकुर राधारमण लाल को केदारनाथ लाए और यहां केदारेश्वर महादेव से उनका मिलन हुआ। मंदिर सेवायत वेणुगोपाल गोस्वामी और अभिनव गोस्वामी ने आगंतुकों का स्वागत किया। शयन आरती सुवर्ण गोस्वामी ने कराई।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें