फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पूर्व सीएम अखिलेश ने कसा सरकार पर तंज

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। खनन के आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण के भतीजे नरदेव चौधरी द्वारा थाना बरसाना में किया गया हाई वोल्टेज ड्रामा तूल पकड़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर घटना की वीडियो प्रसारित कर सरकार की आलोचना की है।
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने शनिवार को इस प्रकरण की वीडियो के साथ फेसबुक पोस्ट की है। लिखा, असफल मुख्यमंत्री, काल में महाजंगलराज, अवैध खनन, कब्जा, हत्या, डकैती, बलात्कार। दरअसल, बृहस्पतिवार की रात खनन करने के आरोप में बरसाना के कमई गांव के दो व्यक्तियों को बरसाना पुलिस पकड़कर लाई थी। इसकी सूचना मिलने पर मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी के भतीजे एवं उनके प्रतिनिधि नरदेव चौधरी अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंच गए। वह यहां हंगामा करते हुए आरोपियों को छुड़ा ले गए थे। इस बीच उनकी बरसाना के थाना प्रभारी अश्वनी कुमार से तगड़ी बहस हुई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। शनिवार को पूर्व सीएम अखिलेश ने अपने फेसबुक अकाउंट पर यही वीडियो पोस्ट की है। नरदेव ने भी इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने साोशल कि कानून पर ज्ञान बांटने वाले अपना कार्यकाल याद करें। उनके खुद के मुख्यमंत्री काल में उत्तर प्रदेश की क्या स्थिति थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें