फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अखाड़े में फायरिंग करने वाला हाईकोर्ट लिखी स्कॉर्पियो सवार युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
फायरिंग करने का आरोपी दिनेश। 
विज्ञापन
मथुरा। कोतवाली के कृष्णा नगर क्षेत्र के भूतेश्वर अखाड़े में फायरिंग करने वाले हाईकोर्ट लिखी स्कॉर्पियो सवार युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वारदात के दौरान आरोपी पुलिसकर्मियों के सामने हवा में रिवॉल्वर लहराते हुए नजर आ रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

थाना गोविंद नगर क्षेत्र के सरस्वती कुंड निवासी करन ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि शुक्रवार रात को उनके साथ अमित और शीतल अखाड़े में थे। इसी दौरान थाना शेरगढ़ के सेही निवासी दिनेश वशिष्ठ अपनी स्कॉर्पियो से आया और कहासुनी करने लगा। विरोध करने पर लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने भी आरोपी हवा में रिवॉल्वर लहराने लगे। पुलिसकर्मियों ने घेर कर पकड़ लिया और लाइसेंसी रिवॉल्वर व हाईकोर्ट लिखी स्कॉर्पियो सहित आरोपी को थाने ले गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया करन एक युवती से बात करता है, उसी से वह भी बात करता है। इसी को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि शनिवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें