फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा सांझी महोत्सव: विदेशी भक्तों ने समझा संस्कृति कला का महत्व, कभी राधारानी बनाती थीं कलाकृति

Wed, 06 Oct 2021 01:46 PM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा

सार

इन्द्रद्युम्न स्वामी ने कहा वर्तमान में श्रीकृष्ण भक्ति से जुड़ी इस कला के अंतर्राष्ट्रीय प्रचार-प्रसार की आवश्यकता है। डॉ.सीमा मोरवाल ने ब्रज के लोक जगत में बनने वाली सांझी के संदर्भ में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन
मथुरा: सांझी कला समझते विदेशी भक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन शोध संस्थान में सांझी महोत्सव के तहत मंगलवार को स्थानीय प्रशिक्षणार्थियों सहित विदेशी संस्कृति प्रेमियों ने भी सहभागिता की। इसमें सांझी कला के प्रति विदेशी मेहमानों का आकर्षण देखते ही बन रहा था। शास्त्र सेवा प्रकल्प की ओर से प्रस्तुत नाम संकीर्तन ध्वनि तथा सांझी कला महत्व को समझ संस्कृति प्रेमी विदेशी अभिभूत हो उठे।
विज्ञापन

विदेशों से आए प्रतिभागियों को दिया प्रशिक्षण
यूक्रेन, उजबेकिस्तान, रशिया, कजाकिस्तान, जर्मनी, बेलारूस, फ्रांस, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, अमेरिका, मालदोवा एवं दक्षिण अफ्रीका आदि देशों से आए प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया। आचार्य शैलेंद्रकृष्ण भट्ट ने कहा सांझी ब्रज की महत्वपूर्ण कला है। श्रीकृष्ण संस्कृति में रची-पगी इस परंपरा को अंतर्राष्ट्रीय फलक पर साझा करने की जरूरत है। आचार्य सुमित गोस्वामी ने कहा सांझी कला देवालयी परंपरा में उपासना का अंग है। आचार्य विभुकृष्ण भट्ट ने कहा ज्यामितीय कला तथा अलंकारिक बेल-बूटों के संयोजन से सांझी का कला पक्ष उत्तरोत्तर समृद्ध हुआ है।

इन्होंने किया प्रतिभाग
इन्द्रद्युम्न स्वामी ने कहा वर्तमान में श्रीकृष्ण भक्ति से जुड़ी इस कला के अंतर्राष्ट्रीय प्रचार-प्रसार की आवश्यकता है। डॉ.सीमा मोरवाल ने ब्रज के लोक जगत में बनने वाली सांझी के संदर्भ में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. अजय कुमार पांडेय डॉ. राजेश शर्मा, मंजरीदासी, नरोत्तमदास, पद्यावलीदासी, मंजुलादासी, चंचल अक्षी, वृंदावनसुंदरी, ब्रजचंद्रिका, वृंदारानी, ऋषिकेश गंगा, विष्णुतत्वदास, कर्तामसी, धनिष्ठा, मनीकुंडला, ब्रजसुंदरी, श्यामाप्रेमी के अलावा हनुमान प्रसाद धानुका विद्यालय की शिक्षिकायें एवं छात्र-छात्रायें अंजलि गुप्ता, शिल्पीरानी, प्रीति सिकरवार, राधिका, रेखा, वर्तिका, नवनीत शर्मा, यशवंत, प्रज्ञा शर्मा ने प्रतिभाग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


कानून के बीच फंसा प्यार का रिश्ता: युवती ने दो साल पहले प्रेमी के साथ की थी शादी, पुलिस ने युवक को मुकदमे में किया गिरफ्तार

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें