फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने कई गाड़ियों का अस्थायी विस्तार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। यात्रियों की बढ़ती सुविधा को देखते हुए रेलवे ने कुछ प्रमुख यात्री ट्रेनों का अस्थायी विस्तार करने का निर्णय लिया है। यह विस्तार 1 दिसंबर से आगामी अवधि तक प्रभावी रहेगा। रेलवे ने चार ट्रेनों के रूट में बदलाव कर उन्हें अतिरिक्त स्टेशनों तक बढ़ाया है।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि गाड़ी संख्या 55335/55336 कासगंज–मथुरा–कासगंज अब गंगापुर सिटी तक चलेगी। यह सेवा एक दिसंबर से 28 फरवरी 2026 तक रहेगी। यात्रियों को बीच के स्टेशनों पर पूर्व की तरह ही सुविधा मिलेगी। गाड़ी संख्या 69159/19110 बयाना–मथुरा–कोटा का अलवर तक विस्तार किया है। 69159 अब बयाना से अलवर तक चलेगी, जबकि 19110 अलवर से कोटा तक विस्तारित समय सारणी के अनुसार संचालित होगी। गाड़ी संख्या 55339/55340 कासगंज–मथुरा अब अछनेरा तक चलेगी। इससे यात्रियों को अतिरिक्त कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा। कोटा–मथुरा एक्सप्रेस 19109 और मथुरा–बयाना मेमू 69160 का डीग तक विस्तार किया गया है। 19109 अब डीग तक जाएगी और 69160 डीग से बयाना के लिए संचालित होगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया यह विस्तार त्योहारों और शीतकालीन सीजन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें