फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मावा काराखानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। डीएम नवनीत सिंह चहल के आदेश के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के डीओ डॉ. गौरी शंकर के नेतृत्व में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसपी तिवारी की टीम ने मावा कारखानों में छापा मारा। टीम को देख कई दुकानदार दुकानें बंद कर चले गए।
विज्ञापन

टीम ने महावन तहसील के छौली गांव में संचालित मावा बनाने के कारखानों पर कार्रवाई की। टीम सबसे पहले पंकज डेयरी पर पहुंची। वहां बड़ी मात्रा में दूध से मावा का निर्माण किया जा रहा था। संदेह होने पर मावा तथा दूध का एक-एक नमूना लेकर संचालक को साफ सफाई रखने के निर्देश दिए गए। उसके बाद टीम सुनील डेयरी से भी मावे का नमूना लिया। इसके बाद छौली गांव में गोपाल मिल्क प्रोडक्ट डेयरी से मावा का नमूला लिया।
इस दौरान गांव के दो डेरी संचालक बंद कर भाग गए। टीम पचावर गांव स्थित बुद्ध सेन डेयरी पहुंची। बड़ी मात्रा में मावा बनता मिला। टर्नओवर के मुताबिक लाइसेंस ना दिखाने के कारण संबंधित संचालक का चालन किया गया। संदेह होने पर दूध एवं मावे का एक-एक नमूना लिया गया है। इस अवसर पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसएस निरंजन, मुकेश कुमार, नंदकिशोर ,डॉक्टर सोमनाथ आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें