फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवर्धन पूजा और अन्नकूट में उमड़ा सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। भाटिया वैष्णव सेवा संघ की नवनिर्मित पुष्टिधाम हवेली में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट के दर्शन करके भक्त भावविभोर हो गए। राधानगर स्थित श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन को भक्तों का तांता लग गया। श्रीनाथजी मंदिर में दरबार की सजावट में मिठाइयों से लेकर विभिन्न पकवानों, व्यंजनों की विविधता का इस्तेमाल देखते ही बन रहा था। भक्तों ने प्रभु को मेवा, मलाई, लड्डू से सुशोभित किया। तरह-तरह की कलौंजी, विभिन्न प्रकार की दाल भी अर्पित की गई। विविध प्रकार के लड्डुओं से मंदिर की झांकी सजाई गई। मिठाई, पकवान और मेवा से अन्नकूट महोत्सव की झांकी को मनमोहक बनाया गया।
विज्ञापन

कुशक गली स्थित प्राचीन हवेली मंदिर से बृहस्पतिवार को राधानगर स्थित नवीन भवन पुष्टिधाम हवेली में श्रीनाथजी के प्राचीन विग्रह को स्थापित किया गया था। स्थापना के दूसरे दिन सुबह गोवर्धन पूजा का आयोजन सोमयाजी पीठाधीश्वर गोस्वामी श्रीवल्लभरायजी महाराज के सानिध्य में हुआ। संध्या को अन्नकूट शृंगार की झांकी दर्शन के लिए भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। श्रीनाथजी के नयनाभिराम दरबार की झलक पाने के लिए देश के विभिन्न प्रांतों से आए वैष्णव भक्त मंत्रमुग्ध हो गए। भक्तों ने प्राचीन हवेली संगीत का भी आनंद लिया और जमकर प्रभु का जयघोष किया।
कार्यक्रम में प्रमुख जुगल भाटिया, सचिव अशोक भाटिया, संदीप भाटिया, ललित भाटिया, घनश्यामदास भाटिया, सौभाग्य भाटिया, नितिन, नवीन, वंदना भाटिया, भारती भाटिया, यशपाल, पूनम, योगिता भाटिया, राहुल भाटिया, गौरिका भाटिया, सिद्धार्थ, बबली भाटिया, मीना भाटिया, शकुंतला भाटिया, अमरनाथ, दीपांकर भाटिया, मनीष भाटिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें