मांट। थाना मांट क्षेत्र के गांव छांहरी में शॉर्ट सर्किट से टेंट के गोदाम और मकान में आग लग गई। लपटें देखकर आग की जानकारी हुई। आसपास के ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची दमकल के कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। आग लगने से ढाई लाख रुपये, जेवरात व टेंट का सामान जल गया। टेंट मालिक के अनुसार करीब दस लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
गांव छांहरी निवासी जगपाल सिंह टेंट की दुकान खोल रखी है। उसने घर में ही टेंट का गोदाम बना रखा है। बृहस्पतिवार की रात शॉर्ट सर्किट से टेंट के गोदाम में भीषण आग लग गई। जब तक आग लगने की जानकारी हुई, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे टेंट के सभी सामान के अलावा घर में रखा सामान, ढाई लाख रुपये और जेवरात जल गए।
सूचना पर पहुंची दमकल के कर्मचारियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। टेंट मालिक जगपाल सिंह ने बताया कि आग लगने से ढाई लाख रुपये समेत लगभग 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। थाना मांट प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि अग्निशमन दल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग बिजली के शॉर्ट-सर्किट से लगी है।