फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदुत्व से मिली जीत, बहुमत की सरकार को बधाई - देवकीनंदन महाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। उत्तर प्रदेश में बहुमत की भाजपा सरकार बनने पर मथुरा के संत-कथाकारों में हर्ष है। छटीकरा मार्ग स्थित ठाकुर श्री प्रियाकांतजू मंदिर में भागवत प्रवक्ता देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज ने योगी आदित्यनाथ को पुन: मुख्यमंत्री बनने पर हिंदुत्व की जीत कहा। कहा कि मथुरा में अयोध्या की तर्ज पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि निर्माण एवं यमुना प्रदूषण मुक्त किए जाने की अपेक्षा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को श्रीप्रियाकांतजू मंदिर में आयोजित होली महोत्सव के बीच देवकीनंदन महाराज ने कहा कि मतदाताओं ने हिंदुत्व के साथ विकास को बढ़ावा देने वाली धर्मनिष्ठ सरकार चुनी है। आशा जताई कि जिस प्रकार पिछले पांच सालों में अयोध्या का मुद्दा हल किया है, उसी प्रकार मथुरा में भी श्रीकृष्ण जन्मस्थान को मुक्त कराने का कार्य हो।
उन्होंने कहा कि ब्रज में यमुना की दयनीय स्थिति देखकर हम सबकी आस्था को ठेस पहुंचती है। यमुना प्रदूषण मुक्त हो, ताकि श्रद्धालु यमुना किनारे बैठकर भजन कर सकें, शुद्ध यमुना जल का आचमन कर सकें। इससे पूर्व श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत भागवत आरती और विश्व शांति के लिए प्रार्थना के साथ की गई। विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव विजय शर्मा, संतोष महाराज, सतीश गर्ग, विशन ममता गुप्ता, भावना, सुरेश सोनी, सावित्री देवी, विश्वनाथ केड़िया, मीरा द्विवेदी, अनिल कुमार त्यागी आदि उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें