मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र के गांव देवीपुरा में शुक्रवार दोपहर एक मकान में आग लग गई। आग की चपेट में आकर मकान के अंदर मौजूद चार लोग झुलस गए। बाहर खड़ी ईको कार भी जल गई। हादसे से गांव में अफरातफरी मच गई। पुलिस और दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।
विज्ञापन
देवीपुरा स्थित हीरा के मकान में आग ने देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। मकान के अंदर मौजूद उनकी पत्नी सावित्री व बेटा हिमांशु, ईश्वर और पुरुषोत्तम आग की चपेट में आ गए। उन्होंने घर से निकलकर जान बचाई, लेकिन लपटें इतनी तेज थी कि चारों लोग झुलस गए। मकान के बाहर खड़ी ईको कार भी आग की चपेट में आ गई। आग पर डेढ़ घंटे में काबू पायाया जा सका। सीओ प्रवीन तिवारी ने बताया है कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।