फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मारपीट मामले में दिल्ली महिला पुलिसकर्मी समेत सात पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नाली को लेकर पड़ोसी करते थे झगड़ा, पुलिसकर्मी झूठे मुकदमे में फंसाने की देती थी धमकी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी।

यमुना सिटी के जेवर थाना क्षेत्र में नाली के मामूली विवाद को लेकर पड़ोसियों के बीच हुई लड़ाई के मामले में पुलिस ने दिल्ली पुलिस महिला कॉन्स्टेबल समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मजदूरी करने वाले जेवर के साबौता गांव निवासी धर्मपाल सिंह ने बताया कि बीती दस मार्च को वह काम पर गए थे। इस बीच पड़ोसियों ने उनकी पत्नी से झगड़ा किया तो उनके भाई ने दोनों पक्षों में बीच-बचाव कराकर मामला शांत करा दिया था। इसके बाद देर रात पड़ोसी उनके घरों में घुस गए और गाली गलौज करने लगे। जब पत्नी ने गाली देने से रोका तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। धर्मपाल ने बताया कि आरोपियों ने उनकी पत्नी के सिर पर ईंट दे मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। बीच बचाव कराने आए उनके भाई गौरी शंकर और अशोक को भी पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

धर्मपाल ने बताया कि पड़ोसी राजेश की बेटी मोनिका दिल्ली पुलिस में तैनात हैं। वह आए दिन परिवार को धमकाते रहते हैं और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हैं। घटना के दिन भी आरोपियों ने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी थी। वहीं पीड़ित की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने पड़ोसी राजेश, रजनी, दीपांशु, प्रियांशु, गरिमा, प्रिया और मोनिका के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें