फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 55 से ज्यादा लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरीर। कोतवाली क्षेत्र के गांव बेरा में खड़ंजे पर दरवाजा करने के चलते दो पक्षों में हुए विवाद की सूचना पर पहुंची 112 नंबर पुलिस पर पथराव कर गाड़ी का शीशा तोड़ने और आरोपियों को छुड़ाने के मामले में पुलिस ने 33 नामजद और 25 से ज्यादा अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव बेरा निवासी संदीप कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि 16 जुलाई को सुबह आठ बजे वह, उनके पिताजी और छोटा भाई प्लांट पर गए थे। आरोप है कि गांव के ही कुंवरपाल, किशनलाल, महेंद्र, राकेश, लक्ष्मी, राकेश, महेंद्र, अमर सिंह, राजू, रामबाबू, पप्पू, चंद्रपाल, भूदेव, अतुल, चिंटू, गगन, हरीशचंद, देवेन्द्र, कृष्णा, शिवदेवी, बीरवती, रामसखी, सुखदेवी, सपना, सीमा, पूनम, मधु, ज्योति, खुशबू, मालती, बेबी, ज्योति, मीना आदि निवासी बेरा और करीब दो दर्जन अज्ञात लोग प्लांट का रास्ता रोकने के लिए खड़ंजे पर दीवार लगा रहे थे। इस पर संदीप ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को मामले की सूचना दी। इस दौरान आरोपी पीड़ित पक्ष के साथ गाली गलौज करते रहे।
तभी पीआरवी 8423 और खायरा पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों से कहा कि यह विवादित जगह है। दोनों पक्षों से थाने जाकर अपना-अपना पक्ष रखने के लिए कहा। आरोप है कि इसी दौरान कुंवरपाल पक्ष के लोग उग्र हो गए। ईंट-पत्थर मारकर पुलिस की गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर नामजद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें