फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 10 प्रमुख तीर्थ व 47 पर्यटन मार्ग होंगे स्वच्छ

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। ब्रज को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित हम सबने यह ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है... महाअभियान को अब ग्रामीण क्षेत्रों में और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। जिलाधिकारी सीपी सिंह ने जनपद में ग्रामीण क्षेत्र के 10 प्रमुख तीर्थ, पर्यटक स्थलों तथा 47 अन्य पर्यटन मार्गों से जुड़ी ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। सभी ग्राम पंचायतों में प्रत्येक शनिवार विशेष स्वच्छता अभियान एवं श्रमदान कार्यक्रम जनभागीदारी के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. पूजा गुप्ता ने बताया कि तीर्थ व पर्यटन स्थलों तथा उनसे जुड़े प्रमुख मार्गों की ग्राम पंचायतों में कॉलेज के विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता से डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण, प्लास्टिक कचरे का पृथक्करण तथा व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के प्रभावी संचालन के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में संबंधित विभाग के 57 अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। 22 जून से प्रत्येक शनिवार को एक माह तक श्रमदान कराया जाएगा है। एकत्रित जैविक कचरे का कम्पोस्ट तैयार किया जाएगा, जबकि प्लास्टिक अपशिष्ट को रिसाइक्लिंग के लिए भेजा जाएगा। साथ ही घरों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर ही प्लास्टिक कचरे का पृथक्करण सुनिश्चित कराने के लिए सहमति पत्र भी भरवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें