फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vrindavan: वृंदावन पहुंचे गोविंदा, बांकेबिहारी मंदिर में किए दर्शन; संत प्रेमानंद से भी की मुलाकात

Mon, 27 Apr 2026 04:37 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

फिल्म अभिनेता गोविंदा वृंदावन स्थित बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे। यहां ठाकुरजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दाैरान अभिनेता की एक झलक पाने को प्रशंसकों में होड़ मच गई।
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करते अभिनेता गोविंदा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता गोविंदा सोमवार को धार्मिक यात्रा पर वृंदावन पहुंचे। वह सुबह संत प्रेमानंद से मिले और दोपहर में ठाकुर श्रीबांकेबिहारी और राधाबल्लभ मंदिर में आराध्य के दर्शन करने पहुंचे।
विज्ञापन


मुलाकात के दौरान गोविंदा की संत प्रेमानंद महाराज से आध्यात्म से जुड़े कई सवालों पर चर्चा हुई। बांकेबिहारी मंदिर में सेवाधिकारी गोपी गोस्वामी और श्रीनाथ गोस्वामी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गोविंदा को पूजन कराया। दीप प्रज्ज्वलन और इत्र सेवा कराई गई। पूजा-अर्चना के उपरांत गोविंदा को ठाकुरजी का प्रसाद और अंगवस्त्र भेंट किए गए। 

गोविंदा ने राधाबल्लभ मंदिर में पहुंचकर राधाबल्लभ लाल जू के दर्शन किए। गोविंदा के आगमन की सूचना मिलते ही मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और प्रशंसक एकत्र हो गए। लोग गोविंदा की एक झलक पाने को उत्साहित नजर आए। धार्मिक यात्रा के दौरान गोविंदा ने भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की और संतों का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें