फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों के विवाद में जमकर हुई फायरिंग, चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। दो पक्षों के बीच विवाद में मारपीट और फायरिंग हुई। एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए। एक युवक के पैर में गोली लगी। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के उपरांत गोली लगने से घायल एक युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की देर शाम गांव देवसेरस में मुबारिक पुत्र अकमुद्दीन व अफसर पुत्र रहटू उर्फ ईशाब के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट हुई। अवैध हथियारों से कई राउंड फायरिंग हुई। पैर में गोली लगने से मुबारिक घायल हो गया। बचाव में परिजन शाहिद हकमु, साबिर पुत्र खुर्शीद, शाहिद पुत्र आंशु सिर में चोट लगने से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के उपरांत गोली लगने से घायल मुबारिक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मुबारिक ने बताया कि जंगल से शौच कर वापस घर लौट रहा था, रास्ते में घेर कर छुटका पुत्र भव्वल, असम, कालू पुत्रगण छुटका ने गाली-गलौज कर मारपीट कर दी, अफसर ने गोली चलाई, गोली पैर में लगी है। डॉ. नेहा चौधरी ने बताया कि देवसेरस के चार लोग चोटिल अवस्था में अस्पताल लाए गए थे।
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद एक गंभीर घायल युवक को रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष राजकमल सिंह ने बताया कि देवसेरस में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ है। चार लोगों के चोट लगी है। प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें