फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकलाज का भय या फिर कुछ और रहीं होंगी मजबूरियां

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। लोकलाज का भय कहिए या फिर कुछ और पारिवारिक मजबूरियां। कोई अभागिन मां अपने नवजात शिशु को तसले में रख कर यमुना में छोड़ गई। मोर्निंग वॉक पर निकले मुनेश कुमार पानीगांव रोड निकट यमुना में तसले के सहारे आगे बढ़ते नवजात शिशु को देख दंग रह गए। बृहस्पतिवार को रामानुज नगर कॉलोनी के रहने वाला मुनेश कुमार चामुंडा घाट के समीप सुबह मॉर्निंग वॉक के लिये गया था। तभी उसे यमुना में एक तसला पानी में बहते हुए दिखाई दिया।
विज्ञापन

आशंकित युवक ने समीप ही टहल रहे अन्य लोगो को बुलाकर यमुना में बहते उस तसले को निकाला तो सफेद रंग के कपड़े में लिपटा एक नवजात शिशु मिला। आनन फानन में कंट्रोलरूम पर इसकी सूचना दी गयी। सूचना पाते ही पीआरवी 4195 मौके पर जा पहुंची और अधिकारियों को सूचित कर तत्काल शिशु को जिला अस्पताल की चाइल्ड केयर यूनिट में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने नवजात का चिकित्सीय परीक्षण कर उसे पूरी तरह स्वस्थ बताया है। करीब तीन किलो वजनी शिशु के अविकसित लिंग होने की वजह से उसे चिकित्सक प्राथमिक तौर पर ट्रांसजेंडर बता रहे है। चिकित्सकों के अनुसार सम्भवत: शिशु के अविकसित लिंग की वजह से ही उसे यमुना में बहा दिया है। नवजात को फिलहाल चाइल्ड लाइन केयर संस्था की देखरेख में दो दिन तक डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा। उसके बाद राजकीय शिशुगृह भेज दिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें