फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में एंबुलेंस स्टाफ के खानपान की व्यवस्था सुचारू की

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कोरोना के मरीजों को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल पहुंचाने वाले एंबुलेंस कर्मी अपनी जान की परवाह किए बगैर दिन-रात कार्य कर रहे हैं। लॉकडाउन में उनके भोजन की दिक्कत भी अब स्वास्थ्य विभाग ने दूर करा दी है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री व स्थानीय विधायक श्रीकांत शर्मा को एंबुलेंस सेवा के प्रोग्राम मैनेजर अजय सिंह ने जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान बुधवार को ज्ञापन देकर बताया था कि एंबुलेंस कर्मचारी लगातार ड्यूटी दे रहे हैं। लॉकडाउन के कारण वे खाना भी नहीं खा पा रहे। बाजार बंद हैं, होटल बंद मिलते हैं।
एंबुलेंस कर्मियों की समस्या को देखते हुए ऊर्जा मंत्री ने तत्काल सीएमओ डॉ. रचना गुप्ता को खाने की व्यवस्था कराने के आदेश दिए। इसी क्रम बृहस्पतिवार से एंबुलेंस कर्मियों के खाने की व्यवस्था करा दी गई। प्रोग्राम मैनेजर अजय सिंह ने बताया कि जिले में 108 की कुल 28 एंबुलेंस हैं और तीन एएलएस एंबुलेंस हैं, जो 24 घंटे सभी इमरजेंसी सेवा देने के लिए तत्पर हैं ।
विज्ञापन

-----
एंबुलेंस परिचालन पर बारीकी से नजर
मथुरा। जिले में तीन जिला प्रभारी इनामुल्लाह खान, रवीश कुमार और सौरव यादव भी हर समय सभी एंबुलेंस की परिचालन का बारीकी से जांच कर रहे हैं। इससे कम से कम समय में एंबुलेंस मरीज को जल्द से जल्द मिल जाए। अभी मथुरा जिले में कोविड-19 मरीजों के लिए एंबुलेंस की 108 सेवा पर प्रतिदिन सौ कॉल आ रही हैं।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें