फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कोटा में अर्धनग्न होकर किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
मथुरा। गांव कोटा में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करते किसान।  - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। गांव कोटा में रेलवे द्वारा किसानों को भूमि अधिग्रहण के दौरान सही मुआवजा नहीं मिलने से नाराज किसानों ने शनिवार को अर्धनग्न होकर धरनास्थल पर प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि उनकी भूमि रेलवे के विस्तारीकरण में चली जाएगी, तो वह खेती करने के लिए भी परेशान होंगे। उन्होंने कहा कि अभी तक केवल अधिकारियों से झूठा ही आश्वासन मिला है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन सुनील के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी ने कहा कि रेलवे अधिकारियों की मनमानी कम नहीं हो रही है। धरना प्रदर्शन लगातार 26 दिन से चल रहा है। उन्होंने कहा कि गांव के 25 से अधिक किसानों ने रेल विभाग के विरोध में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कोटा गांव मथुरा वृंदावन नगर निगम की सीमा में आ रहा है। इसके लिए वह हाउस टैक्स भी अदा कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि 13 जुलाई को धरनास्थल पर रेलवे अधिकारियों व जिला प्रशासन की बुद्धि-शुद्धि के लिए मातृशक्ति द्वारा हरिनाम संकीर्तन किया जाएगा। भरत अग्रवाल, पंडित नरोत्तम शर्मा, मानिकचंद शर्मा, धीरज शर्मा, ख्यालीराम शर्मा, गोपीचंद, चंद्रभान, लक्ष्मण प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें