फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कोटा गांव के किसान पहुंचे सीएम को ज्ञापन देने, पुलिस ने रोका तो हुई धक्कामुक्की

विज्ञापन
भाकियू सुनील के पदाधिकारी के साथ पुलिस की धक्कामुक्की होती हुई।
विज्ञापन
मथुरा। गांव कोटा में किसानों की भूमि का रेलवे द्वारा अधिग्रहण करने व उचित मुआवजा नहीं मिलने से किसान मंगलवार को अलीगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन देने पहुंचे। किसानों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने उन्हें आधा किलोमीटर पहले ही रोक दिया। इस दौरान किसानों की पुलिसकर्मियों के साथ कहासुनी और धक्कामुक्की भी काफी देर तक हुई।
विज्ञापन


भाकियू सुनील के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी गांव कोटा के किसानों की समस्या को लेकर सीएम को ज्ञापन देने पहुंचे। मथुरा जिले के 40 से अधिक किसान इसमें शामिल हुए। किसानों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने उन्हें पहले ही रोक लिया। भाकियू सुनील के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी ने बताया किसान 51 दिन से लगातार धरना दे रहे हैं, लेकिन रेलवे अधिकारी और जिला प्रशासन का इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं है।

अलीगढ़ में क्वारसी चौराहे पर सीओ अलीगढ़ और नायब तहसीलदार ने किसानों को समझाकर उनका ज्ञापन लेकर मुख्यमंत्री को देने का आश्वासन दिया। किसानों ने कहा कि अगर रेलवे ने उन्हें मुआवजा नहीं दिया तो वह अब लखनऊ में कूच करेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह गावर, महानगर अध्यक्ष भरत अग्रवाल, वरिष्ठ किसान नेता नरोत्तम पाराशर, अनिल शर्मा, सोनू शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें