फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के बयान को लेकर किसानों में उबाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलदेव। विधायक पूरन प्रकाश द्वारा बलदेव विकास खंड के ब्लॉक सभागार में किसानों की होने वाली बैठकों को रोकने के लिए दिए गए दिशानिर्देशों को लेकर भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। एलान के साथ बुधवार को ब्लॉक सभागार में हजारों किसानों ने महापंचायत की।
विज्ञापन

प्रशासन द्वारा महापंचायत से पहले ब्लॉक सभागार का ताला लगा दिया गया, इसे लेकर भाकियू पदाधिकारियों व किसानों के बीच आक्रोश फैल गया। पुलिस से काफी देर तक नोकझोंक हुई। आखिर प्रशासन को किसानों के समक्ष झुकना पड़ा और ताला खोल दिया गया। इसके बाद हुई महापंचायत के दौरान 8 थानों की फोर्स, 5 मजिस्ट्रेट, 4 एसडीएम, पांच गाड़ी पीएसी तैनात रही। भाकियू पदाधिकारियों व प्रशासन की सूझबूझ से बड़ा टकराव होने से टल गया।
महापंचायत में जिलाध्यक्ष राजकुमार तोमर, प्रदेश महासचिव प्रतीक भरंगर ने कहा विधायक द्वारा बलदेव ब्लॉक चौधरी चरण सिंह सभागार में किसानों की बैठक न होने को लेकर जो बयान दिया है, वह पूरी तरह निंदनीय है। विधायक को तत्काल किसानों से माफी मांगते हुए अपना बयान वापस लेना चाहिए। एक सप्ताह बाद विधायक के आवास पर जिलास्तरीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

तहसील अध्यक्ष डॉ. संदीप चौधरी ने कहा विधायक को किसानों ने चुना है, किसानों के साथ ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए। ब्लॉक सभागार से हनुमान चौराहे तक पैदल मार्च किया गया। महापंचायत में उदयवीर सरपंच, हरपाल प्रधान, अवधेश रावत, लाल सिंह तोमर, अर्जुन सिंह, सोनवीर प्रधान, चंद्रपाल सिंह, ओमप्रकाश सरपंच, मुकेश प्रधान, विजय उपाध्याय, गोपाल पांडेय, धर्मेंद्र तोमर, खुशी चौधरी, रतन चौधरी, योगेश कुमार, गंगा प्रसाद आदि मौजूद थे। अंत में बीडीओ को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें