विशिष्ट सेवा मेडल, जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल एबी शिवाने को विदाई दी गई। इस दौरान सैन्य अधिकारी शिवाने ने युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
एबी शिवाने ने 11 सितंबर 2014 को स्ट्राइक वन कोर की बागडोर संभाली थी। 13 महीने के कार्यकाल के बाद वह एक नई जिम्मेदारी संभालने के लिए सेना मुख्यालय जा रहे हैं। उन्होंने कोर के लिए एक सैनिक की तरह काम किया और सैन्य यूनिटों व संकाय के प्रशिक्षण और परिचालन की तत्परता पर जोर दिया।
उनकी करिश्माई नेतृत्व ने सभी सैनिकों के बीच जोश और दृढ़ संकल्प का संचार किया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने मथुरा छावनी को नया स्वरुप दिया। इनमें सबसे उल्लेखनीय योगदान योद्धा पार्क और हेरिटेज संग्रहालय है। उन्होंने अगस्त 2015 में 1965 भारत-पाक युद्ध से पहले इसकी स्थापित स्ट्राइक वन कोर की स्वर्ण जयंती के अवसर पर बेहतर तरीके से मनाए जाने का फैसला लिया और शहीदों, वीर योद्धाओं को याद किया गया व श्रद्धांजलि दी गई।
सेवानिवृत्त सैनिकों, वीर नारी और उनके परिवारों को अलग-अलग कार्यक्रमों में बुलाया गया। मथुरा छावनी के सैनिकों ने उन्हें बुधवार को भावुक विदाई दी। आठ अक्तूबर गुरुवार को वह चार्ज छोड़ देंगे।