फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगला चंद्रभान में मनेगा संस्कृति का उत्सव

Tue, 06 Oct 2015 10:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस पर उनकी जन्मस्थली नगला चंद्रभान स्थित दीनदयाल धाम में तीन दिवसीय मेले का आयोजन 9 अक्तूबर से किया जा रहा है। ये मेला भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता की एक झलक के रूप में प्रसिद्ध है। मेले में कई केंद्रीय मंत्री और आरएसएस के पदाधिकारी भी शामिल होंगे।
विज्ञापन


पंडित दीनदयाल धाम के निदेशक पदमजी ने यहां मेले के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मेले के माध्यम से दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के दर्शन को गांव-गांव पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक समिति के उपाध्यक्ष बांके बिहारी माहेश्वरी, मेला समिति के महामंत्री अशोक कुमार टेंटीवाल ने बताया कि मेले का शुभारंभ 9 अक्तूबर को सुबह साढ़े आठ बजे हवन और रंगोली प्रतियोगिता से होगा।
विज्ञापन


इसी दिन ढाई बजे कुश्ती दंगल होगा। शाम साढ़े छह बजे केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। रात में रसिया दंगल होगा।

10 अक्तूबर को हवन, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, भजन गायन के साथ दोपहर पंडित जी की प्रतिमा का अनावरण अंतर्राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनेश चंद करेंगे। इसी दिन केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र आम सभा को संबोधित करेंगे और रात को कवि सम्मेलन होगा।

11 अक्तूबर को स्वस्थ गौ प्रतियोगिता, महिला लोकगीत, कृष्ण स्वरूप सज्जा, प्रदर्शनी और रात में जिकड़ी भजन का आयोजन होगा। पुरस्कार वितरण केंद्रीय मंत्री रमाशंकर कठेरिया करेंगे। इस अवसर पर समिति के मंत्री डा. रोशन लाल, प्रचार मंत्री प्रदीप गोस्वामी, नवीन मित्तल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें