फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जंक्शन पर होंगी मेले जैसी व्यवस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
- यात्रियों के लिए खोले जाएंगे अलग टिकट काउंटर, लगेंगे पंडाल और खोया-पाया कैंप
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

मथुरा। मुड़िया मेले के लिए मथुरा जंक्शन पर इस बार मेले जैसी व्यवस्था रहेगी। यात्रियों के लिए अलग से टिकट काउंटर खोले जाएंगे। खोया-पाया कैंप लगेंगे। पानी के लिए भी अलग से टैंकर की व्यवस्था की जाएगी। इसकी तैयारी में रेलवे अधिकारी जुट गए हैं।
विज्ञापन

यूं तो मेला 29 जून से शुरू होना है। बावजूद इसके यात्री कुछ दिन पहले से ही पहुंचना शुरू हो जाएंगे। इसे देखते हुए रेलवे के अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इस बाबत उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया गया है। जानकारी दी गई है कि मथुरा जंक्शन पर यात्रियों के लिए अलग से टिकट काउंटर खोले जाने की आवश्यकता पड़ेगी। यह टिकट काउंटर भीड़ बढ़ने के साथ बढ़ते जाएंगे। वहीं एक-दूसरे से बिछड़ने वाले यात्रियों को मिलाने के लिए जीआरपी व आरपीएफ का सहयोग लिया जाएगा। वहीं रेलवे द्वारा जंक्शन पर पंडाल लगाए जाएंगे। इन पंडालों में रेलवे के जिम्मेदार अधिकारी मौजूद रहेंगे और यात्रियों की समस्याओं का निराकरण करेंगे। जंक्शन पर आने वाले रेल यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए पानी के टैंकरों की व्यवस्था की जाएगी। डीआरएम की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि रेलवे यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए रेलवे की ओर से व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें