खंड शिक्षा अधिकारी की परीक्षा के लिए हाथ सैनिटाइज करके बीएसए कॉलेज में प्रवेश करते अभ्यर्थी
- फोटो : MATHURA
मथुरा। खंड शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा रविवार को हुई। इस दौरान 36 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया था। सुबह से ही परीक्षार्थी अपने केंद्रों की तलाश में जा रहे थे। इन्हें रविवार को लॉकडाउन रहते हुए भी आने जाने की छूट मिली हुई थी। परीक्षा का समय दोपहर 12 बजे से दो बजे तक था।
खंड शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा के लिए छात्र एक घंटे पहले ही परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए। प्रशासन के निर्देश के अनुसार लॉकडाउन के दौरान भी रोडवेज और गाड़ियां चलती रहीं, ताकि छात्रों को आने-जाने में दिक्कत न हो। इन 36 केंद्रों को 2 जोन और 12 सेक्टरों में बांटा गया था। निगरानी के लिए सभी केंद्रों पर 36 स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए। 16556 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 6101 उपस्थित रहे, जबकि 10455 अनुपस्थित थे। संवाद